फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने भी शुक्रवार को 69वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले जवानों को याद किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, दीपक, सर्वेश पाल, विभूति तिवारी, सतीश पांडेय, बाबूराम बिंद समेत कई लोग मौजूद रहे। सपा के जिला कार्यालय पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रदीप मौर्य, मनोज यादव आदि रहे। ज्ञानपुर के गांधीपार्क में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डॉ.सगीर खां, सुरेश उपाध्याय, संजीव दुबे, माबूद खान, राजेश पांडेय, गुलजारी उपाध्याय, लवकुश मिश्र, संतोष बघेल, जान मोहम्मद, सगीर हसन, अबरार अली, सत्य प्रकाश, अनुपम आनंद उपाध्याय, सुनील कुमार आदि रहे। सामाजिक संस्था सार्थक और डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स नई दिल्ली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तारा अक्षर की नव साक्षर महिलाओं ने गणतंत्र दिवस मनाया। औराई ब्लॉक के लालानगर, चकजुड़ावन, सिउर, चंद्रपुरा आदि गांवों में बड़ी संख्या में एकत्र महिलाओं ने गणतंत्र दिवस मनाया। संस्था की डायरेक्टर मधुश्री पांडेय, सुभाषचंद्र, अर्जुन चंद्र, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें