फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम ने सेक्रेटरी से मांगा व्यय अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विकास खंड के भगवास गांव में शनिवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह समेत दो अफसरों का जांच दल जांच के लिए पहुंचा। टीम ने नाली, खड़ंजा, मनरेगा समेत 16 बिंदुओं पर जांच की। गांव निवासी लालमनि यादव ने पिछले दिनों जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भगवास गांव में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। डीएम ने मामले की जांच के लिए समाज कल्याण अधिकारी और आरईएस के एई को नामित किया था। समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि 16 बिंदुओं पर जांच पूर्ण कर ली गई है। गांव में खर्च धन का ब्योरा सेक्रेटरी से मांगा गया है। एक सप्ताह में खर्च धन का ब्योरा देने पर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें