फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए रिक्त पदों का मांगा ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब ग्राम पंचायतों के उप चुनाव की आहट दिखने लगी है। पंचस्थानीय कार्यालय ने जिला पंचायत राज अधिकारी से जिले में रिक्त ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची मांग लिया है। डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को पत्र जारी कर रिक्त सीटों का विवरण मांगा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत से लेकर संसदीय चुनाव हर पांच वर्ष पर होता है। इस दौरान अगर किसी जनप्रतिनिधि का निधन होता है या इस्तीफा दिया जाता है तो उक्त सीटों पर छह माह के अंदर उप चुनाव कराया जाता है। 2015 में जिले के 561 ग्रामसभाओं का चुनाव हुआ जिसमें प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत निर्वाचित हुए हालांकि कुछ माह के बाद ही कुछ प्रधान, बीडीसी और सदस्यों के सीट किन्हीं न किन्हीं कारणों से खाली हो गए। उक्त सीटों पर 2016 में उप चुनाव कराया गया। मार्च 2017 में विधानसभा और नवंबर 2017 में निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत की रिक्त सीटों पर उप चुनाव कराने की कवायद शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को पत्र जारी कर जिले में रिक्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों का ब्यौरा मांगा। विवरण आने के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने कहा कि एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर रिक्त सीटों का ब्यौरा मांगा गया है। संबंधित जानकारी आने के बाद उसे पंचस्थानीय कार्यालय को भेजा जाएगा। विभागीय सूत्रों की माने तो जिले में प्रधान के दो, बीडीसी के तीन और ग्राम पंचायत के 30 से अधिक सीट रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें