फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार गुंडागर्दी पर उतारू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि सूबे की योगी सरकार पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतारू है। सपा नेताओं को जान बूझकर फंसाया जा रहा है। गुंडागर्दी के बाद भी सपा प्रदेश के निकाय चुनाव में बहुमत के साथ जीत दर्ज करने जा रही है। रविवार को वाराणसी से इलाहाबाद जाते समय नवधन में रुके। यहां सपा नेता कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। मीडिया से रूबरू होने के दौरान उन्होंने कहा कि योगीराज में गुंडागर्दी चल रही है। अपराध का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी कटाक्ष किया। कहा कि मौर्य बिरादरी पहले से सपा के साथ रही है, अब भी है। कहा अखिलेश सरकार की भदोही में ट्रामा सेंटर खोलने समेत जनहित की तमाम योजनाओं पर बीजेपी सरकार ने ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने पूर्व एमएलसी स्व. बाबू पारसनाथ मौर्य को सपा का बड़ा नेता बताया। सपा की ओर से चलाए जा रहे पोल खोल अभियान की तारीफ की। कहा कि मौर्य विरादरी को उचित भागीदारी मिलेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्धीकी, विनोद यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, संजीव यादव, श्रीनाथ यादव, दीना यादव, भूपेंद्र यादव, मुन्ना खां, जटा शंकर यादव, कमला शंकर महतो आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें