फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में चौरी के जेई को डीएम ने जारी की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में शनिवार को विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें काम के प्रति लापरवाही बरतने पर चौरी के जेई को नोटिस जारी किया गया। सभी एसडीओ और जेई को हिदायत दी गई कि अपने क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर कर बिजली चोरी रोकें। शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि जिले में तय रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जाए। खराब ट्रांसफार्मर एवं जर्जर तारो को तत्काल बदल दे, साथ ही बार-बार विद्युत ट्रीपिंग, लो वोल्टेज की समस्या सही करने को कहा। समीक्षा के दौरान 40 अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई। चौरी में चल रहे अवैध ट्यूबेल की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जेई ध्रुव कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सभी जेई और एसडीओ से कहा कि वह अपने क्षेत्र में अवैध ट्यूबेल, आटाचक्की, की जांचकर कार्यवाही करें। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को यह भी निर्देश दिया कि नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत सभी पोलिंग बुथो पर विद्युत कनेक्शन लगाना सुनिश्चित करे। इस मौके पर अमर सिंह समेत बिजली विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें