फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में युवक ने फंदे से झूल दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थानाक्षेत्र के रोही गांव में घरेलू विवाद से परेशान होकर बृहस्पतिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से गांव में खलबली मच गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रोही गांव निवासी अजय कुमार सिंह (30) पुत्र राम बुदुल सिंह आए दिन घर में हो रहे विवाद से परेशान था। बृहस्पतिवार सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोग परेशान हो गए। कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद को लेकर उसकी पत्नी बुधवार को मायके भोरी महजूदा चली गई। उसी को लेकर वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें