फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी (भदोही)। बिजली विभाग की उदासीनता के चलते विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी के अंतर्गत पूरे कोनिया क्षेत्र में सोमवार से ही बिजली आपूर्ति ठप है। लोग बिजली के लिए परेशान हो गए हैं लेकिन आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग की ओर से दूसरे दिन भी कोई इंतजाम नहीं किया जा सका है। इसके चलते क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति भी चरमरा गई है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते कोनिया क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चौपट हो चली है। स्थिति यह है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर न तो सरकार के आदेश निर्देश का असर है और ना ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का ख्याल है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सीतामढ़ी उपकेंद्र के अंतर्गत कोनिया क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति के बारे में विभाग के लोग जानबूझकर ध्यान नहीं देते हैं। आपूर्ति ठप होने के चलते समूह पेयजल योजना मठहा बारीपुर, डीघ आदि से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी से कोनिया के सीतामढ़ी, बारीपुर, नारेपार, मनोहरपुर, कुढ़वा, बनकट, झरिहगपुर, अरई, खेमापुर, करवंधिया, कटरा बाजार, डीघ, मनीपुर, इटहरा, कूड़ी कला, कूड़ी खुर्द, टेढ़ी, बहपुरा , शेरपुर, भदराव, धनतुलसी, कलातुलसी, महरच्छ तुलसी, मवैया थान सिंह, कलिकमवैया, भुर्रा, छेछुआ सहित भीखीपुर, मानसाहपुर, मठहा, बनिया का तारा, गड़ेरिया की बारी आदि गावों को आपूर्ति ठप है। सीतामढ़ी मंदिर के प्रबंधक कैलाश चंद्र ने कहा कि इस माह में महज दो दिन ही सुचारू बिजली मिल सकी है। इस बारे में अधिशासी अभियंता विद्युत चंद्रबली का कहना है कि कुछ इलाकों की बिजली बंद होने की जानकारी मिली है। कहा कि आपूर्ति शीघ्र ही बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें