फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकती मिली अधेड़ की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा बाजार के चौबान बस्ती में पेड़ से लटकता हुआ अधेड़ का शव मिला। शव की शिनाख्त चौबान बस्ती के 47 वर्षीय ह्रदय शंकर चौबे पुत्र रामजगत के रूप में हुई है। कुछ लोग मामला संदिग्ध बता रहे हैं तो आत्महत्या किए जाने भी चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ह्रदय शंकर चौबे के चाचा की रविवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। घर के लोग सुबह के लिए दाह संस्कार की तैयारी में व्यस्त थे। इसी बीच वह घर से कहां चला गया। इसके कुछ घंटों बाद कुछ लोगों ने आकर बताया कि बस्ती से बगल टेढ़िया की बारी के आम के बगीचे के एक पेड़ से उसका शव लटक रहा है। इतना सुनते ही वहां कोहराम मच गया और लोग भाग कर आम के बगीचे में पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। हृदय शंकर मानसिक बीमार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें