फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रद्द रहेगी 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही-जंघई रेलमार्ग पर ट्रेनों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। दुर्ग से छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस पहले से ही निरस्त चल रही है। सोमवार को 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस तथा 12356 जम्मू तवी- पटना अर्चना एक्सप्रेस रद रही। वहीं मंगलवार की 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस रद की गई है। उधर यात्रियों को विलंब से चलने वाली ट्रेनों ने भी परेशान कर रखा है।
विज्ञापन

सोमवार को 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 12 घंटे लेट चल रही थी। यही ट्रेन बनारस आकर वापस ग्वालियर को रवाना होगी, इसलिए इसे 6.30 घंटे विलंब से रिश्यूडूल किया गया है। 15017-15018 एलटीटी के बीच गोरखपुर चलने वाली काशी एक्सप्रेस डाईवर्ट होकर चलाई जा रही है, जो 12 घंटे विलंब से चल रही थी और भदोही नहीं पहुंची थी। 12875 पूरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 6.30 घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पहुंची। सोमवार की डाऊन केवी एक्सप्रेस 3.40 घंटे तथा डाऊन केवी एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से भदोही पहुंची है। इसी प्रकार से 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटा और 12669 छपरा से चेन्नई को जाने वाली गंगा कावेरी एक्सप्रेस 2.20 घंटे विलंब से भदोही पहुंची। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने बताया कि दुर्ग को जाने वाली अप सारनाथ एक्सप्रेस 28 और छपरा से दुर्ग तक जाने वाली डाऊन सारनाथ एक्सप्रेस को 26 तक पहले ही निरस्त कर दिया गया है। बताया कि 111071 व 111072 कामायनी एक्सप्रेस को पहले ही डाईवर्ट कर चलाया जा रहा है जो भदोही होकर नहीं जा रही है। इतनी भारी संख्या में ट्रेनों के रद होने, लेटलतीफी से रेलयात्रियों को कहीं भी सफर करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें