बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को औराई के हथियाडिल व चकापुर गांव में अभियान चलाया। टीम ने दोनों गांवों में दबिश देकर 25 कटियामारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं बकायेदारों से 50 हजार रुपये की वसूली की।
विजिलेंस टीम प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया दोनों गांवों में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पुलिस बल के साथ जांच अभियान चलाया। टीम ने कटिया लगाकर बिजली का उपभोग कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं 15 लाेग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। टीम ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं 50 हजार रुपये की राजस्व वसूली की। इसके अलावा 25 उपभोक्ताओं के यहां कनेक्शन के हिसाब से भार अधिक था। इससे उनका विद्युत भार बढ़ाया गया।