फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डेढ़ सौ महिलाएं ठगी का शिकार, की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। ठगी का शिकार हुईं सात गांवों की डेढ़ सौ महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में वित्तीय संस्था के खिलाफ तहरीर दी। महिलाओं ने संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के गहरपुर, चहरपुर, चकामंधाता, इनारगांव, मैलोना, सूफीनगर, कुलमनपुर से कोतवाली पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया है कि चकपड़ौना में एक फाइनेंस कंपनी के कर्ता धर्ता ने कोलकाता से आकर कार्यालय खोला था। उसके कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंच कर महिलाओं को 40 हजार लोन देने की बात करते हुए आईडी जमा कराया और 11-11 सदस्यों का समूह भी बनवा कर हर महिला से 1452 रुपये जमा कराए। कर्मियों ने महिलाओं को लोन देने के लिए कार्यालय बुलाया। जब महिलाएं चकपड़ौना स्थित कार्यालय पहुंची तो कार्यालय बंद मिला। तब जाकर महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ। शिकायत करने वाली महिलाओं में शांति देवी, निर्मला देवी, पूजा, फूलमती, आरती, सरिता, सितारा, गीता, शीला, सत्यप्रकाश, किरण, शीला देवी, बिट्टन, अनीशा शामिल रही। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि महिलाओं ने तहरीर दी होगी तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें