फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 state tubewells lock hangs on

Sat, 30 Jan 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 इससे आसपास की सैकड़ों एकड़ भूमि सिंचाई के अभाव में बंजर हो गई तो कुछ स्थानों पर किसान निजी पंपिग सेट के सहारे किसान खेती करने को विवश हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में किसान नहर, राजकीय नलकूपों से ही ज्यादातर फसलों की सिंचाई करते हैं, लेकिन जिले में मामूली खामियों और देखरेख के अभाव में 150 से अधिक राजकीय नलकूप खराब पड़े हैं।

औराई के जाठी स्थित नलकूप संख्या 173 जहां विभागीय उदासीनता के चलते आठ साल से बंद है, वहीं सुरियावां के तेजसिंहपुर का नलकूप पांच साल से दुरुस्त ही नहीं हो सका।
विज्ञापन


कमोबेश यही स्थिति पूरे जिले में राजकीय नलकूपों की बनी हुई है। जो नलकूप सही हैं, उनकी नाली आधी-अधूरी है। इससे रबी और खरीफ सीजन में सिंचाई के लिए किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में स्थापित 565 राजकीय नलकूपों में 150 से अधिक खराब पड़े हैं। इनमें 80 फीसदी नलकूप ऐसे हैं, जिसमें केबल बर्स्ट होने, स्टार्टर खराबी, मोटर जलने और बोरिंग ध्वस्त होने की समस्या है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें