फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल कर्मियों से मारपीट में 15 पर मुकदमा, तीन वाहनों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। लालानगर टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर में घटना में शामिल वाहनों के नाम का भी जिक्र किया गया है। पुलिस वाहनों की तलाश में जुट गई है। मामले में भाजपा नेताओं का नाम आने पर पुलिस के हाथ पांव भी फूलने लगे हैं। बुधवार को दोपहर में डेढ़ बजे एक जनप्रतिनिधि का काफिला टोलप्लाजा से निकल रहा था। एक वाहन किसी तरह निकलने पर पीछे के अन्य वाहन भी तेजी के साथ निकलने लगे। उसी समय टोलप्लाजा का आटोमैटिक बूम गिर गया। इसी बात से नाराज वाहन सवारों ने उतर कर टोलकलेक्टर समेत दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। जब बीचबचाव किया जा रहा था उस समय जनप्रतिनिधि समर्थक जान से भी मारने की धमकी देकर भाग निकले। हमलावरों के सीसीटीवी फुटेज भी टोल प्लाजा संचालक ने पुलिस को उपलब्ध कराया है। चर्चा है कि भाजपा के कुछ नेताओं ने घटना को अंजाम दिया। सबसे मजे की बात यह है कि इसी दौरान एक सरकारी कर्मचारी भी टोल कर्मियों से मारपीट की साथ ही धमकी भी दी। बचने के लिए वह कोतवाली का चक्कर काटता रहा। सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि टोल प्लाजा प्रकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। कोतवाली प्रभारी सदानंद यादव ने कहा कि 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल तीन वाहनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें