ज्ञानपुर। कांवरियो के लिए 15 स्थानों पर सद्भावना शिविर लगाए गए हैं। इसमें कांवरियों के लिए पेयजल, नाश्ता, मेडिकल आराम करने की व्यवस्था होगी।
डीघ के ऊॅज मुगहरा में रामअवध, सुधवै हनुमान मदिर पर हंसराज यादव, कुलमनपुर के रूद्र तालाब पर वारिस अली, सरायजगदीश पंचायत भवन के सामने अनुराम मौर्य, किशनदेवपुर में पंचायत भवन के सामने कलेक्टर यादव, औराई में माधोपुर विंध्यवासिनी मन्दिर पर राजेश यादव, घाटमपुर में शिव मन्दिर पर रोशन अली, जयरामपुर बुआ जी के कूआं पर पवन कुमार, औराई में औराई बस स्टैंड के पास व्यवस्थापक सुभाष कन्नौजिया, सर्रोई में अमृत सरोवर के पास विवके चौधरी, इस्मैला दीप बसेरा ढाबा पर संदीप सिंह, बाड़ी में विद्यालय बाड़ी के लवली पांडेय, लीलाधरपुर में विद्यालय बाड़ी और जंगला में यादव ढाबा पर संदीप यादव,मदनपुर में राजपूत ढाबा के पहले सुनील कुमार विश्वकर्मा की तरफ से व्यवस्था की गई है।