गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड़ रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को कांवरियों का जत्था प्रयागराज के लिए निकाला। रेलवे स्टेशन पर बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। कांवरियों का जत्था प्रयागराज से जल भर अर्जुन पट्टी आश्रम पर विराजमान देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक अर्पित करेंगे। इस बार पवित्र श्रावण मास दो माह का है। बड़ी संख्या में कांवरिया प्रयागराज से जल भरकर काशी विश्वनाथ पहुंचकर महादेव को जलाभिषेक करेंगे। ज्ञानपुर नगर से भी कुछ कावरियों की टोली बाबा सेमराधनाथ धाम, तिलेश्वर नाथ, बाबा बड़े शिव धाम और ज्ञानपुर स्थित बाबा हरिहर नाथ पर जलाभिषेक करने के लिए प्रयागराज रवाना हुए। नगर स्थित बड़े शिव धाम मंदिर पर शिव परिवार की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। शिव परिवार के सदस्यों ने विधायक विपुल दूबे को पूर्व में किए वायदे को याद दिलाया। कहा कि आपने नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग और मिर्जापुर रोड पर स्वागत द्वार बनवाने की घोषणा किया था, करीब एक साल बाद भी अब तक कुछ नहीं हुआ। दीपक मोदनवाल, सभासद आनंद मोदनवाल, शिवजी अग्रहरि, बड़ेलाल,ओमजी जायसवाल, रज्जन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।