फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्यस्तरीय क्रॉस कंट्री रेस में दम दिखाएंगे 15 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हास्टल मैदान में रविवार को राज्यस्तरीय क्रॉस कंट्री रेस के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव कैलाशनाथ पाल एवं अंतरराष्ट्रीय कोच मोहम्मद रूस्तम खान की मौजूदगी में अलग-अलग वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसमें 16 वर्षीय बालक वर्ग में दो किलोमीटर क्रास कंट्री रेस के लिए सिकंदरा के शिवा बिंद, शुकुलपुर के अजय, अशोगापुर के आशीष पाल, 18 वर्षीय में छह किलोमीटर रेस के लिए रामापुर के अंकित चौधरी, धनतुलसी के अमन सिंह, सिकंदरा के पीयूष और आजाद शामिल हैं।
विज्ञापन

20 वर्षीय बालिका में गिर्दबड़गांव की वर्तिका पटेल, सीनियर बालक वर्ग में 10 किलोमीटर क्रास कंट्री के लिए सिकंदरा के अजय कुमार बिंद, जुगेश कुमार बिंद, करनपुर के हरिश्चंद्र यादव, गिर्दबड़गांव के किशन कुमार बिंद, सीनियर बालिका वर्ग में सिकंदरा की ममता राजभर, मदनपुर की गुड़िया, बवईं की यमुना और गोदमा की साधना का चयन किया गया। सभी खिलाड़ी चार जनवरी को झांसी में होने वाले 60वीं यूपी क्रास कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगे।
विज्ञापन

निर्णायक श्याम बिहारी मौर्य और राकेश पाल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें