निधि से पैसा निकालने के लिए डीएम को सौंपा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। बेमौसम बारिश की मार से परेशान किसानों को राहत देने के लिए भदोही विधायक जाहिद बेग ने बुधवार को विधायक निधि से 15 लाख रुपये किसानों को देने के लिए डीएम को पत्रक सौंपा।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते जिले के अन्नदाताओं को काफी नुकसान सहना पड़ा है। शासन स्तर से जो मुआवजा की धनराशि मिल रही है उसके अलावा वह अपने निधि से 15 लाख रुपये देंगे। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए जरूरत पड़ने पर निधि मद से और भी सहायता राशि दी जाएगी। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, वंशीधर गुप्ता, रामधनी यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।