गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के डेरवां-बासुपुर में हुई एक किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को 30 हजार के इनामी आरोपी को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
मृतक किशोरी के चाचा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों ने भतीजी की हत्या कर शव नीम के पेड़ से लटका दिया। हत्या की आशंका में पुलिस ने तीन आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया किया था। मुख्य दो आरोपी हाथ नहीं लग सके थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि फरार चल रहे इनामी आरोपी गजराज बिंद निवासी डेरवां-बासुपुर, रमेश कुमार बिंद निवासी कृपालपुर-औराई को रेलवे स्टेशन ज्ञानपुर रोड से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।