फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का बढ़ा जलस्तर, सेमधनाथ में सीढ़ी तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। शनिवार को बीते 24 घंटे में गंगा के जल स्तर में आधा मीटर से अधिक की वृद्धि हुई है। शनिवार को जल स्तर 73.880 मीटर पार कर गया। गंगा में बढ़ते पानी की वजह से सेमराधनाथ और रामपुर गंगा घाट पर सीढ़ी तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीतामढ़ी में जलस्तर 73.430 मीटर था। गंगा का पानी घाटों की ओर बढ़ रहा है। बाबा भोलेनाथ की पावन स्थली सेमराधनाथ धाम में गंगा की पक्की सीढ़ी तक पानी पहुंच गया है। घाट की तीन पक्की सीढ़ी पानी में डूब गई है। पानी बढ़ने का क्रम इसी तरह जारी रहा तो कोनिया क्षेत्र के छेछुआ, भुर्रा, इटहरा, मवैया थान सिंह, डीघ, बनकट आदि गांवों में गंगा कटान शुरू हो सकती है। इसी तरह गोपीगंज के रामपुर गंगा घाट तक गंगा का पानी पहुंच गया है। लगातार पानी बढ़ने से गंगा के तटवर्ती गांवों के लोग चौकन्ने हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें