फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाषण प्रतियोगिता में बुशरा प्रथम, वंदना को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेते डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के छात्र। स्रोत-महाविद्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को सड़क सुरक्षा विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा-चुनौतियां एवं सावधानियां विषय पर 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बुशरा प्रथम, वंदना राय द्वितीय और अनीशा तृतीय रहीं। प्रतिभागियों ने भाषण के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों पर प्रकाश डाला। इसमें यातायात नियमों की अनदेखी, सुरक्षा उपाय न करने को मुख्य समस्या बताया। कई प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक सुझाव दिए। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. माया ने सड़क सुरक्षा को सामाजिक दायित्व बताते हुए विद्यार्थियों से खुद यातायात नियमों का पालन करने और लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. ऋतिक रंजन सिंह, डॉ. अनीश मिश्र, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. अमर कृष्ण यादव रहे। प्रतियोगिता की संयोजक पूनम द्विवेदी रहीं। रोड सेफ्टी क्लब की संयोजका डॉ. शिखा तिवारी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें