फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 1.47 लाख बच्चे भी ऑनलाइन देख सकेंगे रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तरह अब परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 1.47 लाख बच्चे और उनके अभिभावक भी उनका रिपोर्ट कार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे। परिषदीय विद्यालयों में यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का रिपोर्ट कार्ड प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को रिपोर्ट कार्ड ऑनलाइन करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। जिसको अमली जामा पहनाने में विभाग जुटा है।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाने को लेकर शासन स्तर से तमाम कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। समय समय पर शिक्षकों को शिक्षण कार्य को बेहतर करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रेरणा पोर्टल पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का पूरा विवरण अपलोड है।
विज्ञापन

अब इसी पोर्टल पर बच्चों के रिपोर्ट कार्ड आनलाइन बनाए जाएंगे। पोर्टल पर विकल्प आ गया है, इसमें बच्चों का नाम, कक्षा, लिंग, जन्मतिथि, पिता का नाम, एसआर नंबर दर्ज करना होगा। यह ब्योरा शिक्षक ही अपलोड करेंगे। परीक्षा परिणाम में दो टर्म परीक्षाओं के अलावा अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के नंबरों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट कार्ड अपलोड किया जाएगा।
परिषदीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा परिणाम को ऑनलाइन करने का निर्देश है। रिपोर्ट कार्ड में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों व बच्चों की पहचान कर परिणाम में सुधार के उपाय किए जाएंगे। प्रत्येक स्कूल के एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा। विद्यालय में व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। - भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें