फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 जुलाई को रोपे जाएंगे 14.46 लाख पौधे, सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मानसूनी बारिश शुरू होते ही वृहद पौधरोपण अभियान की तिथि तय कर दी गई। 12 जुलाई को जिले भर में पौधरोपण महायज्ञ में 14 लाख 46 हजार पौधे रोपे जाएंगे। डीएम शैलेष कुमार ने वन विभाग समेत अन्य विभागों को अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। सभी नागरिकों को अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह किया। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम अभियान चल रहा है। 12 जुलाई को इसके तहत शहर से लेकर गांव तक पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि 12 जुलाई को अपनी मां के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण एवं पालन-पोषण का भी संकल्प लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उसे जीवित रखना उससे कहीं अधिक आवश्यक है। नागरिकों को अपने घर, खेत की मेड़, विद्यालय, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, सार्वजनिक स्थल, सड़क किनारे, नदियों, नालों और अमृत सरोवरों के आसपास पौधरोपण करने का आग्रह किया। कहा कि जिले में 14.46 लाख पौधों का लक्ष्य तभी सार्थक होगा जब समाज का हर वर्ग इसमें भागीदारी निभाए। उन्होंने विभागाध्क्षों को निर्देश दिया कि आवंटित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण शत प्रतिशत सुनिश्चित कराए। अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी को समय से पूर्ण कर ली जाएं। पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों का चयन, गड्ढों की तैयारी, पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की समुचित व्यवस्था भी इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें