फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन पर लापरवाही की चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन को लेकर नगर निकाय संजीदा नहीं है। लाखों खर्च कर वार्डवार डस्टबिन तो लगा दिए गए मगर उनकी खोज-खबर लेने वाला कोई नहीं है। मिशन पर हर तरफ लापरवाही की चादर पड़ी है। साफ- सफाई न होने से कई डस्टबिन में तीन से चार दिन पूर्व डाले गए कूड़े से बदबू आने लगी है तो कई डस्टबीन ईधर-उधर फेंके गए हैं। 2014 में देश में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्व्च्छता को मिशन के रूप में चलाया। गांव से लेकर नगर तक हर घर शौचालय, प्रतिदिन साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर काम भी किया गया। सरकार के मिशन से आम आदमी तो जागरूक हुए, लेकिन सरकारी मुलाजिम ही इसको लेकर संजीदा नहीं हैं। जिले की दो पालिका गोपीगंज और भदोही संग पांच नगर पंचायतें ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, सुरियावां, नई बाजार में साफ-सफाई को बेहतर करने के लिए एक-एक वार्ड में पांच से सात डस्टबीन रखवाए गए। जिससे हर घर से निकलने वाला कूड़ा डस्टबीन में डाला जाए और सफाई कर्मचारी अगले दिन उसे उठा ले लेकिन ज्ञानपुर, गोपीगंज समेत अन्य निकायों में खरीदे गए डस्टबीन शोपीस बनकर रह गए हैं जबकि कई स्थानों पर कूड़ा सड़कर बदबू तक देने लगा है पर उस पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर राजेंद्र दूबे ने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन डस्टबिन का कूड़ा उठवाते हैं। चुनाव में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें