चौरी। शनिवार की रात शब-ए-बारात का पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिदों में इबादत कर अल्लाह तआला से अपने गुनाहों की माफ़ी और कब्रिस्तानों में पहुंच कर पूर्वजों के कब्रगाह पर मगफिरत के लिए दुआएं की जाती रहीं। मस्जिदों की आकर्षक सजावट, कब्रिस्तानों में साफ-सफाई व विद्युत लाइटों की रोशनी में चहल-पहल जारी रही। माना जाता है कि शब-ए-बारात की रात मांगी गई हर दुआ कुबूल होती है। इसलिए हर मुसलमान अपनी गुनाहों की तौबा करता है। रोटहा, दानूपट्टी, बरदहां, जद्दूपुर, मनापुर, बरवां, अर्जुनपुर, गोहिलांव, दलापुर, पल्हैया आदि गावों में भी पर्व को लेकर काफी उत्साह बना रहा और मुस्लिम बस्तियां गुलजार रहीं। इस दौरान पुलिस भी पूरी रात सुरक्षा की दृष्टि से चक्रमण करती रही।