ज्ञानपुर। जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को चुनाव प्रबंधन की बैठक में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने का आह्वान किया। बताया कि हमारी मामूली चूक से देश काफी पीछे चला जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी शीर्ष पर पहुंची है। हम सौभाग्यशाली हैं कि नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। लोकसभा में जरा सी भी चूक नहीं होनी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार जाने के बाद कांग्रेस सरकार ने लूट और भ्रष्टाचार से देश को पीछे धकेेल दिया था। 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद देश आगे बढ़ रहा है। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जबकि विपक्षी दलों में परिवार और जातिवाद समाया है। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि आज हमारे पास मोदी जी एक ब्रांड के रूप में है। केंद्र सरकार की नीतियों से जनता को लाभ पहुंचा है। इससे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संजय राय, रमेश मिश्रा, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, राकेश दूबे, महेंद्र बिंद, शैलेंद्र दूबे, संगीता खन्ना, गोवर्धन राय, सर्वेश कुमार पाल, सपना दूबे, सुषमा मालवीय, वंदना दूबे, पंकज तिवारी, लाल बहादुर मौर्य, दिनेश पांडेय, प्रदीप सिंह, बाबूराम बिंद, रोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।