फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित बहुप्रतीक्षित पांटून पुल पर सियासत हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मां विंध्यवासिनी धाम और पर्यटन स्थली सीतामढ़ी को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सीतामढ़ी-मिश्रपुर पांटून पुल को लेकर सियासत गरमाने लगी है। पुल पास होने का श्रेय लेने की जनप्रतिनिधियों में होड़ मच गई है। मजदूर नेता राजेश नारायण तिवारी ने अपने प्रस्ताव पर पुल पास होने की बात कहते हुए शिलान्यास में खुद की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
शनिवार को राज्य योजना अंतर्गत एक करोड़ पांच लाख 92 हजार की लागत से बनने वाले पांटून पुल का शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कर भदोही-मिर्जापुर के बीच आवागमन की राह आसान तो कर दी, लेकिन दूसरी ओर पुल निर्माण का श्रेय लेने की होड़ मच गई है। राष्ट्रीय कांग्रेस मजदूर-इंटक नेता और जिला पंचायत सदस्य मिर्जापुर राजेश नारायण तिवारी ने कहा कि पांच माह पूर्व मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी को सौंपे गए मेरे मांगपत्र को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सरकार ने यह सौगात दी है। भदोही जिले के अकोढ़ा-रोही गांव के मूल निवासी तिवारी मिर्जापुर में जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि मेरे संघर्ष के बाद शासन से यह पुल स्वीकृत हुआ, लेकिन श्रेय लेने की होड़ में मुझे उपेक्षित किया गया। शिलापट्ट पर नाम तो छोड़िए शिलान्यास कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

कहा कि प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति के संबंध में मुख्य अभियंता मिर्जापुर के पत्र को मुख्य अभियंता सेतु लखनऊ को कुल लागत एक करोड़ 60 लाख 25 की स्वीकृति के लिए भेजा गया था। परीक्षण के बाद लागत को एक करोड़ पांच लाख 92 हजार कर दी गई। गत 24 जनवरी को प्रमुख अभियंता उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति पत्र प्रमुख सचिव नीतिन रमेश गोकर्ण को भेजा। वहां से अंतिम मुहर लगने के बाद विशेष सचिव ने पांटून पुल को अनुमति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी। साथ ही प्रथम किस्त की धनराशि 52 लाख उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन


कांग्रेसजनों ने जताया विरोध
ज्ञानपुर। सीतामढ़ी-मिश्रपुर पांटून पुल के शिलान्यास में जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस इंटक नेता राजेश नारायण तिवारी की उपेक्षा पर शनिवार को कांग्रेसजनों ने तीखा विरोध जताया। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे राजन और जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्र की अगुवाई में लामबंद हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि पुल पास होने की पूरी प्रक्रिया में राजेश नारायण तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन भाजपा और उनसे जुड़े लोग श्रेय लेने के लिए उन्हें उपेक्षित कर दिया गया। बैठक में सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, लालमनि चौरसिया, राजेश दुबे, दिवाकर शुक्ला, राजेश पांडेय, वसीम अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें