ज्ञानपुर। औराई विकास खंड की महथुआ ग्राम पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को मिशन ग्रामोदय से ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित चौपाल में सरकार से संचालित योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने और योजनाओं के सही े क्रियान्वयन करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए प्रयास एवं अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने की संकल्प सिद्धि पर वक्ताओं ने जोर दिया।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए चौपाल का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ मनरेगा श्रमिक ले सकते हैं। इसके लिए उन्होंने श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी। कहा कि योजनाओं का संचालन अंतिम व्यक्ति के लिए किया जा रहा है। मातहतों को पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने की उन्होंने अपील की।
मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि सरकार गरीब को पांच लाख रुपये तक के इलाज की गारंटी दे रही है। आयुष्मान योजना का सरकार बीमारी से किसी को इलाज के अभाव में मरने नहीं देगी। ग्रामीणों से मनरेगा तहत वर्मी कंपोस्ट पालन के अलावा पशु शेड बनाने की योजना का लाभ लेने को कहा। बाल विकास परियोजना अधिकारी आमोद कुमार ओझा ने कहा कि मां के दूध से डायरिया, निमोनिया और संक्रमण जैसे रोग दूर हो जाते हैं। उन्होंने संस्थागत प्रसव कराने की अपील की।
चसंचालन करते हुए राजेश सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय बनाने की विधि, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, बाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। चौपाल में जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ईवीएम और वीवी पैट मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्याम जी, एडीओ (पंचायत) सुरेश तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एडीओ (समाज कल्याण) एसएन सिंह, बोरिंग टेक्नीशियन नित्यानद, श्रम विभाग के इंद्रजीत त्रिपाठी, सर्वेश शुक्ल, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।