लालानगर/चौरी। बकाया बिल भुगतान के लिए गोपीगंज नगर के गेराई स्थित पावर हाउस पर सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से मेगा कैंप लगाया गया। जिसमें 38 उपभोक्ता बकाया बिल जमा करने के लिए पहुुंचे। वहीं 20 लोगों ने नया कनेक्शन लिया। एसडीओ केके गुप्ता ने बताया की कैंप में बिल जमा करने के लिए 38 उपभोक्ता आए थे। जिसमें 12 बड़े बकाएदारों ने दो लाख का बिल जमा कराया। वहीं 20 नए कनेक्शन दिए गए हैं। हालांकि सर्वर की समस्या से कई उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। इस मौके पर एक्सईएन अमर सिंह, छोटेलाल, मनोज कुमार, कमलेश सिंह, विनोद शुक्ला, विश्राम, राम हिारी यादव, कल्लू मौर्या, राजू श्रीवास्तव आदि मौजूउ रहे। इसी तरह चौरी के हनुमान मंदिर पर जेई विजय कुमार की ओर से आयोजित शिविर में 95 हजार बकाया की वसूली की गई। बताया की 23 जनवरी बुधवार को क्षेत्र के कंधिया में विभाग की ओर से मेगा कैंप लगाया जाएगा।