सुरियावां। ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री आवास निर्माण का प्रमाणपत्र लाभार्थियों में वितरित किया गया। इस दौरान विकास कार्यों, योजनाओं पर चर्चा की गई और उनसे संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।
मुख्य अतिथि विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचे यही सरकार का उद्देश्य है। जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने उपस्थित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्यक्रमों की विधिवत जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि खराब पड़े हैंडपंपों की जांच रिपोर्ट के आधार पर रिबोर के लिए 38 हजार की धनराशि सुनिश्चित की गई है। वरुणा नदी में जल संचयन के लिए संबंधित गांव के प्रधान मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों को कराने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा पेयजल योजना, आवास योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन पर विधिवत जानकारी दी गई। बताया कि श्रम विभाग में पंजीयन के बाद श्रमिकों में विद्युत सरचार्ज में राहत, थानों में दर्ज मुकदमों की वापसी और एकमुश्त समाधान योजना के तहत छह हजार की अदायगी पर राहत मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनिरुद्ध तिवारी ने किया। मौके पर देशराज मौर्य, सूर्यबक्स सिंह, संतोष सिंह, राजनाथ, मनोज, श्रीकांत, सचिन त्रिपाठी, चंद्रभूषण तिवारी, दीपक तिवारी, बजरंग उपाध्याय, रविंद्रनाथ दुबे, पंकज मिश्र, अशोक मिश्र, राकेश दुबे, मनोगी, रमाशंकर, अनिल मिश्र आदि मौजूद रहे।