ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. पीएन डोंगरे ने छात्रों से कहा कि वह स्वामी विवेकानंद के जीवन का अनुसरण करें। डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. रोशन प्रसाद, डॉ राजन, डॉ रश्मि सिंह, डॉ सुमन गुप्ता, नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक रविकांत भारती, कवि सुनील यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ के एस उपाध्याय ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय युवा संसद में युवा अपने-अपने विचारों को लोगों से बता सकते हैं। मौके पर उदयभान सिंह, सुरेश कुमार मौर्य, समर बहादूर सिंह, भोनूराम बिंद, नायब बिंद, सतीश यादव, संतोष यादव, शिव प्रकाश, आरती, अफशाना, सरिता, अंजू, शीतला प्रसाद, भीमराज आदि मौजूद रहे।