ऊंज। क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में मकर संक्राति के अवसर पर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने वनवासियों में कंबल वितरित किया। तो वहीं दर्जनों की संख्या में कंबल पाए गरीब परि वारों में खुशी का ठि काना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई दान-पुण्य नहीं होता। ठंड हो अथवा गर्मी या फिर बरसात के मौसम ऐसे लोगों की सुधि लेनी चाहिए। तो वहीं अन्य को भी ऐसे पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, रितेश पाठक, टिंकू शुक्ला, राजेश बिंद, रामसागर पाठक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।