फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर वनवासी बच्चों में बांटी खिचड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को पिपरी के वनवासी बस्ती में कैंप लगाकर गरीबो में लाई, चिवड़ा और खाने पीने की सामग्री का वितरण किया गया। इस मौक पर सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष इश्तियाक डायर ने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है, जब मिल जुल कर और गरीबों के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ो लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उनमे से अधिसंख्य ऐसे लोग हैं जिन्हें दो वक्त रोटी भी नहीं मिल पाती। समाज का एक अंग होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनो के साथ साथ उनके बारे में भी सोचें। बस्ती के लोगों के मांग पर उन्होंने बस्ती में एक अध्यापक के जरिए गरीब बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था भी कराने की बात कही। इस मौके पर मौजूद सपा नेत्री अनिता गुप्ता ने बताया कि कैंप लगाकर बस्ती के महिला पुरुषों और उनके बच्चों को खाद्य सामग्री बांटी गई। उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कैंप में सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। बस्ती के अधिकतर लोगों के आधार और राशन कार्ड नहीं होने का संज्ञान लेते हुए उनका कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर भुआल सिंह, लवकेश सिंह, रवि सिंह, मोनू सिंह, जय सिंह, नन्हकू सिंह, राजेश सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें