जंगीगंज। इलाके के सूफीनगर स्थित बसपा के विस कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठकमें 15 जनवरी को पूर्व सीएम मायावती का 63वां जन्मदिन मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। मंडल जोन इंचार्ज राम सनेही गौतम ने कहा कि इस बार पूर्व सीएम का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि पूर्व सीएम को जन्मदिन का गिफ्ट 2019 के लोकसभा चुनाव के रूप में दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, मुन्ना सिंह, रामजियावन कश्यप, संजय, सुभाष चंद्र गौतम, राजूबिंद, सुरेश बेनवंशी, बड़ेलाल मौर्या, धर्मेंद्र यादव, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।