सुरियावां। घनश्याम दुबे महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर के पांचवें दिन पेड़ों से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। डा. आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सुबह शिविरार्थियों ने योग किया। स्थानीय लोगों को भी योग के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद टोली के साथ मलेपुर, मनापुर, बावनबीघा तालाब पर साफ-सफाई के साथ पौधरोपण किया गया। कहा कि वृक्षों से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। इस मौके पर डा. संजय पांडेय, डा. सूर्यप्रकाश, पंकज दुबे, शिवशंकर, संतोष, स्मृति, सोनी, संतोष दुबे, अभिषेक, कृपा शंकर, कमलेश, जय शंकर, प्रमोद, संदीप, झल्लू, नीतू, चमेला आदि उपस्थित रहे।