फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी खेलेंगे जिले के दो खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के दो होनहार खिलाड़ियों को रणजी टीम में खेलने का मौका मिला है। सुरियावां के यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे का चयन मुंबई रणजी की अंडर-16 टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के खिलाफ सात से 10 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के खिलाफ वानखेड़े में होने वाली सीरीज में खेलने के लिए चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ी मुंबई की तरफ से खेलेंगे। शिवम दुबे पहले ही रणजी टीम में खेल रहे थे। उनका चयन आईपीएल में खेलने के लिए भी हो गया है। आरसीबी की टीम ने पांच करोड़ में खरीदा है। सुरियावां के यशस्वी जायसवाल और चौरी क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी शिवम की इस उपलब्धि से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी है। यशस्वी के पूर्व कोच और एनएनएस एकेडमी के मैनेजर इसराइल अंसारी ने कहा कि यशस्वी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत रणजी में भी सराहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें