मोढ़। क्षेत्र के कस्तूरीपुर हनुमान मंदिर पर शुक्रवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की भदोही विधानसभा की बैठक में पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि मौजूदा सरकार अपने कार्यों को सिर्फ अखबारों में गिना रही है, जमीन पर कुछ भी नहीं है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को दस-दस की टोली बना कर पिछली सरकार के विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराने के लिए कहा। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो आरिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, रमापति यादव, काशी पाल, चंदा यादव, मुन्नू मौर्या, रविनाथ यादव, संतलाल यादव, खली यादव, इमरान खान, रमाशंकर बिंद, राजकुमार यादव, शिवकुमार यादव, सोहन पाल, रमाकांत प्रजापति, मनोज यादव, विजय यादव, जगनारायण यादव, सर्वेश यादव, शिव पासी उपस्थित थे।