ज्ञानपुर। शोषित संदेश पार्टी ने लोक सभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की। इसमें पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर बल दिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार दूबे ने कहा कि सपा और बसपा से जिले की जनता का मोहभंग हो चुका है। दोनों पार्टियों ने सिर्फ जनता के शोषण का काम किया है। इस बार बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाकर लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी की है। इस मौके पर कमलाशंकर, अनिल मिश्र, शिवानंद, रंगबहादुर, मोती, सत्यदेव, सुरेंद्र, सतीश, गुलाब आदि मौजूद रहे।