फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का 134 स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 134वां स्थापना दिवस कांग्रेसजन ने धूमधाम से मनाया। शुक्रवार को मशाल टाकीज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में नेताओं ने कहा कि हम लोगों के लिए इसलिए भी यह गौरव का विषय है कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्र को पूरी दुनिया में एक शक्ति के रूप में स्थापित किया।
विज्ञापन

पीसीसी मसूद आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में रह कर हम सबका सर गर्व से ऊंचा हो जाता है। 1885 में आज के ही दिन पार्टी की स्थापना हुई थी। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का अमूल्य योगदान था। उसका नतीजा यह है कि हम आज खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। मुशीर इकबाल ने कहा कांग्रेस पार्टी की खास बात यह है कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए संगठन और पार्टी सर्वोपरि है। बैठक में संकल्प लिया गया कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। और समय समय पर लोगों को पार्टी के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के प्रति जागरूक करते रहेंगे। कमर मलिक, काशीनाथ, करमचंद बिंद, अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू, स्वालेह अंसारी, अरशद मलिक, निजामुद्दीन मंसूरी, नूरआलम, इस्तीयाक अहमद, सिकंदर अली, उपेंद्रनाथ, दिनेश कुमार चौरसिया, शफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें