भदोही (ब्यूरो)। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर मंगलवार को गंगापुर प्राथमिक विद्यालय में भाषण, निबंध, चार्ट व अटल जी की कविताओं पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा पांच की छात्रा कुमारी करीना बिंद ने उनकी कविता ठन गई, ठन गई, मौत से ठन गई सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
कक्षा 5 के छात्र राहुल बिंद ने अपने भाषण में स्व.अटल जी के जीवनी पर रोशनी डाली। उसी कक्षा के करन यादव ने उनकी रचना गीत नहीं गाता हूं, गीत नहीं गाता हूं सुनाकर मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक यासमीन बानों ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी ने करीना बिंद को प्रथम, राहुल बिंद को द्वितीय तथा करन यादव को तृतीय पुरस्कार दिया। अनामिका गुप्ता, मीनू देवी, कंचन देवी आदि मौजूद रहे।