ज्ञानपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ज्ञानपुर में मंगलवार से प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का आठ दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका आगाज डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने अच्छे नेतृत्वकर्ता की अच्छाइयों पर प्रकाश डाला और प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक संचालित करने पर जोर दिया। डायट प्रवक्ता राजेश पांडेय ने भी सभी को एक अच्छे संचालक और प्रधानाध्यापक के रूप में कुछ गुणों से अवगत कराया। प्रशिक्षक ज्योति कुमारी और संजय दुबे ने प्रशिक्षु शिक्षकों को पहले दिन ‘विद्यालय नेतृत्व का दृष्टिकोण एवं विद्यालय के रूप में आपकी भूमिका’ विषय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजेंद्र पटेल, परेश पांडेय, उदय पाल आशीष सिंह, प्रदीप कुमार, तपन कुमार आदि रहे।