चौरी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी की कर्जदार नहीं हैं। वह उसी दल का झंडा उठाएंगी, जो महिलाओं के हक की बात करेगा।
वह मंगलवार को चौरी बाजार के हनुमान मंदिर पर आयोजित महिला मोर्चा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आधी आबादी का दर्जा दिया गया है, लेकिन कहीं भी आगे नहीं किया जाता। महिलाएं अपनी मेहनत से आगे बढ़ रही है। अगर सभी महिलाएं एकजुट हो जाएं तो राजनीतिक दलों के लोग उनकी ताकत को समझेंगे। पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर महिलाओं के हक की बात करते है। उनकी मंशा है कि सभी को बराबर हक मिले। इसके लिए सरकार का विरोध करना पड़े तो करेंगे। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर और महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा दुबे ने सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर राकेश सिंह, संजीव सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, स्नेहलता, गीता माली, मनभावती, लालमणि, मुनीब शर्मा, राधेश्याम, जयप्रकाश, विवेक, पन्नालाल आदि रहे।