फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में गोल्डेन कार्ड का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आयुष्मान योजना में गोल्डेन कार्ड लाभार्थियों को दिया गया। मुख्य अतिथि भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि यह गरीबों के जीवन में नई क्रांति लाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की आवाज बनकर यह उपहार दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पांच लाख तक नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को निभाए तो हर काम आसान हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह गांव में कैंप लगाकर लोगों को कार्ड दें। साजिश के तहत किसी का नाम अगर कटेगा तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई होगी। इसके पूर्व सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके पाठक ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनिरुद्ध कुमार त्रिपाठी, चिंतामणि शर्मा, बजरंगी उपाध्याय, मनोज कुमार, प्रवीण सिंह, संजीव शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें