चौरी। जीबी पंत फाउंडेशन स्कूल में सोमवार को साफ-सफाई और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने कक्षा कक्षों की बेहतर साफ़ सफाई की। इस दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली को बनाया। छात्राओं की रंगोली की अभिभावकों ने तारीफ की । प्राथमिक वर्ग से साफ़ सफाई में कक्षा चार और जूनियर वर्ग से कक्षा सात को प्रथम स्थान मिला जबकि रंगोली में प्राथमिक वर्ग से तनुश्री पाठक और जूनियर वर्ग से अनुष्का पाठक ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य श्रीराम सिंह ने पुरस्कृत किया। मौके पर सतीश, नीलम, रामआसरे, खुशबू, अरुण पांडेय आदि रहे।