भदोही। रजपूरा के रामलीला मैदान में चल रहे दूसरे चरण की रामलीला के आंठवे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने सीता अनसूइया मिलन, नासिका छेदन, खरदूषण वध, सीता हरण, जटायु वध आदि की लाला का आनंद लिया। पहली बार शहर आए अयोध्या के कलाकारों ने विभिन्न दृश्यों में जीवंत प्रस्तुति देकर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी।
रामलीला देखने वालों की हर दिन संख्या बढ़ रही है। श्री रामलीला समिति की ओर से दर्शको के बैठने की व्यापक व्यवस्था की है। लीला का शुभारंभ प्रभु राम द्वारा अतिमुनि के आश्रम में मुनियों से भेंट के साथ हुआ। सीता अनसुईया मिलन की लीला भी लोगों को भाई। आश्रम में अति मुनि द्वारा प्रभु राम के स्वागत के पश्चात मुनि की पत्नी अनसुईया ने माता सीता को दिव्य वस्त्र प्रदान किए। इस दौरान अनुसुईया ने माता सीता को बताया कि स्त्री के धैर्य और धर्म की परीक्षा विपत्ति के समय होती है। नासिका छेदन के मंचन, खरदूषण वध, सीता हरण, जटायु वध आदि लीलाओं का भी श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया।