फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी के कार्यों को कलाकृतियों में उकेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी में माह भर चलने वाले जन्म शताब्दी समारोह के तृतीय चरण में सोमवार को विविध आयोजन हुए। उद्घाटन कॉलेज के निदेशक ओपी चौधरी ने किया। इस दौरान ‘गांधी जी के सपनों का भारत’ नामक निबंध और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही गांधी जी के जीवन चरित्र और उनके विचारों पर आधारित कलात्मक चित्रकारी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के जीवन के महान कार्यों को चित्रों और कला प्रदर्शनियों के माध्यम से सजीव ढंग से उकेर कर प्रतिभा दिखाई। छात्र- छात्राओं ने अपनी कृतियों के माध्यम से गांधी जी के विचारों को आम जन मानस तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। बेहतर कलाकृतियां बनाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राहुल दूबे, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजली सिंह, किशोर पांडेय, आलोक शुक्ला, सत्यम गुप्ता, प्रबुद्ध मिश्रा, मधुलिका शुक्ला, डॉ. प्रियंका सौरभ, अनिल दुबे, आशीष गुप्ता, दीपा गुप्ता, पूनम मौर्या, वंदना जायसवाल, कामना उपाध्याय, डॉ. सुगंधा सिंह, डॉ. शुभिका सिंह समेत तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें