फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं सशक्त बनें, खुद पर भरोसा रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। जीबी पंत फाउंडेशन स्कूल मानिकपुर में नारी सुरक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस विभाग की ओर छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्राओं को नारी शक्ति की पहचान और यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि छात्राएं सशक्त बनें और खुद पर भरोसा रखें। उन्हें निडर होकर आना-जाना चाहिए। अगर पुलिस की जरूरत है तो फौरन 100 नंबर डायल करें। कराते और जूडो की जानकारी दी। गोष्ठी का संचालन नीलम ने किया। प्रधानाचार्य श्रीराम सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर खुशबू सिंह, कंचन, अर्चना, अनिता, विनीता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें