गोपीगंज। सोनिया तालाब निवासी एक बालिका की संक्रामक की चपेट में आने से इलाहाबाद में रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह से इलाहाबाद के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वहीं परिजन डेंगू से मौत की बात कह रहे हैं। नगर के वार्ड नंबर सात निवासी नाजरीन (10) पुत्री असगर अली की गत हफ्ते अचानक तबीयत खराब हो गई थी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गोपीगंज सीएचसी ले गए। जहां, प्राथमिक उपचार केे बार उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। सीएचसी डाक्टरों के अनुुसार उसमें संक्रामक बीमारी के लक्षण सामने आए थे। रविवार रात इलाज के दौरान इलाहाबाद में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इससे आसपास के लोग सशंकित हैं।