फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की शिकायतों का हो निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता सचान ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानों में महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। बुधवार को जिले में आई महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान ने ज्ञानपुर स्थित गेस्ट हाउस में अधिकारियों संग महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सदस्य को डीएम की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारियों और महिला थानाध्यक्षों ने उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जानकारी दी। उन्होंने महिला उत्पीड़न के आए 105 आवेदनों में 61 का निस्तारण किया। समीक्षा के बाद वह जनक समिति गोपीगंज महिला अल्पावास, महिला चिकित्सालय, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित बालिका गृह और वृद्धा आश्रमों का जायजा लिया। मौके पर प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें