फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरसिया समाज के उत्थान के लिए आगे आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पाली बाजार में बुधवार को चौरसिया महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ने कहा कि समाज आज भी आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर पिछड़ा है। समाज को आगे ले जाने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि समाज के होनहारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करें, जिससे उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित होने पर समाज का भला होगा। इस दौरान समाज के लिए बेहतर काम करने पर जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल चौरसिया को सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने प्रांतीय पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मौके पर दीपक चौरसिया, लालमनि, सियाराम, अजीत, नाथूराम, जगदीश, गणेश, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें