सुरियावां। स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम सभा बहुता चकडाही के पास जुगाड़ गाड़ी पर बांस से बना दौरी लादकर आ रहा अधेड़ साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटने से गिरकर घायल हो गया। मोढ़ निवासी राजेश जायसवाल (55) अपने घर की तरफ जा रहा था, उसी समय गाड़ी पलट गई और सड़क के किनारे खेत में जा गिरा। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया।